राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी अब मोबाइल ऐप से दर्ज होगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार जल्द ही यह नई व्यवस्था लागू करने जा रही है। प्रशासनिक सुधार विभाग ने प्रस्ताव भेजा, अनुमोदन के बाद सभी कर्मचारियों को सुबह 9:30 से शाम 5:30 तक कार्यालय में रहना अनिवार्य होगा।
अटेंडेंस रिकॉर्डिंग के जरिए कर्मचारियों की समयबद्धता पर नजर रखी जाएगी। बता दें कि बिजली कंपनियों, नगर निगमों, जेडीए और पशुपालन विभाग में यह व्यवस्था पहले से लागू है।