भरतपुर: नदबई में दो भीषण सड़क हादसे, दो लोग गंभीर रूप से घायल

भरतपुर: नदबई में दो भीषण सड़क हादसे, दो लोग गंभीर रूप से घायल

इन्हे भी जरूर देखे

ब्रेकिंग न्यूज़

 

भरतपुर: नदबई में दो भीषण सड़क हादसे, दो लोग गंभीर रूप से घायल

 

भरतपुर जिले के नदबई क्षेत्र में आज दो अलग-अलग सड़क हादसों ने इलाके में सनसनी फैला दी। दोनों घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसों के बाद स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों घायलों को नदबई अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पहला हादसा नदबई-कुम्हेर सड़क मार्ग पर सिरसई गांव के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, कालवाड़ी (हिंडौन) निवासी महिलाल अपने भाई रूप सिंह के साथ गोवर्धन पदयात्रा पर निकले थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आई एक बाइक ने महिलाल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिलाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके भाई रूप सिंह को किसी तरह की चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक मौके से फरार हो गया।

दूसरा हादसा नदबई शहर के रेलवे फाटक के पास हुआ, जहां उटारदा गांव निवासी पुष्पेंद्र अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुष्पेंद्र सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। राहगीरों ने तुरंत निजी वाहन की मदद से उन्हें नदबई अस्पताल पहुंचाया।

दोनों हादसों के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और आरबीएम अस्पताल में इलाज जारी है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सड़क पर सावधानी बरतने की अपील की है।

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read