जोगिंदर सिंह अवाना ने थामा RLD का दामन

जोगिंदर सिंह अवाना ने थामा RLD का दामन

इन्हे भी जरूर देखे

 जोगिंदर सिंह अवाना ने थामा RLD का दामन

भरतपुर: नदबई विधानसभा से 2018 में बसपा के टिकट पर विधायक बने जोगिंदर सिंह अवाना ने एक बार फिर राजनीतिक दल बदला है। कांग्रेस छोड़ने के बाद अब उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल (RLD) का हाथ थाम लिया है। शनिवार को जयंत चौधरी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में अवाना ने RLD की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर विभिन्न राज्यों से कई पूर्व विधायक और नेता भी RLD में शामिल हुए।

अवाना ने 2018 में बसपा से चुनाव जीतकर कांग्रेस जॉइन की थी और कांग्रेस विधायक रहे। 2023 के चुनाव में उन्हें भाजपा के जगत सिंह ने हराया। चुनाव हारने के बाद अवाना पर नदबई, उच्चैन और लखनपुर थानों में कई धोखाधड़ी के मामले दर्ज हुए। नदबई क्षेत्र में उनका भारी विरोध भी देखा गया। अब RLD में शामिल होकर उन्होंने राजनीतिक पारी को नया मोड़ दिया है।

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read