
हर खबर पर नजर
- घोषणाएं:बिजली, सड़क, शिक्षा पर रहा फोकस, CM के पैतृक गांव में होगा GSS का निर्माण
- डीग जिले के लिए की कई घोषणाएं।
- उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कल बजट बहस पर अपना जवाब पेश किया। इस दौरान उन्होंने भरतपुर और डीग जिले के लिए 10 नई घोषणाएं कि इससे पहले 10 जुलाई को उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने फुल बजट पेश किया था। जिसमें भरतपुर के लिए सौगातें दी गई थी। कल हुई घोषणाओं में कई बड़ी घोषणाएं हैं। जिसमें बिजली, सड़क, शिक्षा को ध्यान में रखा गया है।
- कल क्या घोषणाएं हुई
नगर से डीग जिले तक बाईपास का निर्माण होगा जिसकी लागत 60 करोड़ रुपये होगी। इस बाईपास की लंबाई 7 किलोमीटर की रहेगी।
रुदावल से बंशी पहाड़पुर तक 8.60 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। जिसमें 10 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
डीग जिले के रसिया में और नदबई के अटारी में 33 केवी GSS का निर्माण करवाया जाएगा।
भरतपुर की ब्रज यूनिवर्सिटी में नए विषय शुरू किए जाएंगे।
भरतपुर के नदबई EWS छात्रावास खोला जाएगा।
भरतपुर में विज्ञान केंद्र की स्थापना का काम प्रस्तावित है। जिस पर 20 करोड़ से ज्यादा खर्च आएगा।
भरतपुर में 13 करोड़ रुपये की लागत से डिजिटल प्लैनिटेरियम खोला जाएगा।
डीग जिले के हेलक में स्थित पशु चिकित्सालय को प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया जाएगा।
डीग जिले की नगर पालिका को उच्च श्रेणी में क्रमोन्नत किया जाएगा।
बंध बारैठा चौकी को थाने में क्रमोन्नत किया जाएगा।